LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा आज: जगला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा आज: जगला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा आज: जगला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुला
जगला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम
प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों से 30 से अधि

बालाघाट | 1 अक्टूबर — प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक मासूम बच्चों की मौत का मामला राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज जिले के बिरसा ब्लॉक स्थित जगला गांव पहुंचकर मृत बैगा और गोंड आदिवासी बच्चों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे और जमीनी हकीकत जानेंगे।

राहुल गांधी सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग द्वारा बालाघाट के जगला गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:15 बजे जगला गांव पहुंचकर कुपोषण और बीमारियों से मृत बच्चों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। दोपहर 3 बजे वे जगला गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 3:10 बजे गोंदिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 5:44 बजे वे विशेष विमान द्वारा वापस दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

बालाघाट जिले के बिरसा और आसपास के आदिवासी इलाकों में बीते जून-जुलाई से लेकर अब तक 30 से अधिक मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस का आरोप है कि इलाके में शुद्ध पेयजल, समय पर इलाज और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog