LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर छलांग; धनश्री राऊत का निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन

सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर छलांग; धनश्री राऊत का निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन


सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर छलांग; धनश्री राऊत का निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन

सीमित संसाधनों के बावजूद धनश्री राऊत ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
गोंदिया की आदिवासी समाज की बेटी का निशानेबाजी में चमकदार प्रदर्शन
विधायक विजयभाऊ रहांगडाले, एसपी गोरख मानरे ने दी शुभकामनाएं

गोंदिया: गोंदिया जिले के आदिवासी समाज से आने वाली धनश्री जनकलाल राऊत ने अपनी मेहनत, जिद और सातत्य के बल पर निशानेबाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए पात्रता हासिल की है। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि और सीमित साधन-सामग्री के बावजूद धनश्री ने जो यश हासिल किया है, वह गोंदिया जिले सहित संपूर्ण महाराष्ट्र के लिए अभिमान की बात है।

2025-26 में धनश्री ने जिलास्तरीय स्पर्धा में 6वां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विभागीय स्तर पर भी उन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। राज्यस्तरीय स्पर्धा में 6वां स्थान मिलने के बाद प्री-नेशनल स्तर पर ऑल इंडिया 70वां स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए पात्रता हासिल की।

सीमित संसाधनों के बावजूद धनश्री ने कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है।

गोंदिया जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) गोरख मानरे ने धनश्री से भेंट कर उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन पर अभिनंदन किया और आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक विजयभाऊ रहांगडाले और नगरपंचायत सदस्य आशिष बरेवार ने भी धनश्री का कौतुक कर शुभेच्छा दी।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog