बालाघाट मौतों पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, कहा- डबल इंजन सरकार में आदिवासी अदृश्य हो जाते हैं
बालाघाट | 1 अक्टूबर — कांग्रेस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट में संदिग्ध संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत पर भाजपा को घेरा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आदिवासी भाजपा-शासित राज्यों में तभी याद आते हैं, जब उनका पानी, जंगल और जमीन लेना होता है, इसके बाद वे 'डबल इंजन' सरकारों के लिए अदृश्य हो जाते हैं।
कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस गंभीर अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं और वे प्रभावित परिवारों से मिलने और न्याय की मांग करने बालाघाट जा रहे हैं। रमेश ने एक्स पर हिंदी में लिखा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार वाले मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से ज्यादा मासूम आदिवासी बच्चों की जान चली गई और इन बच्चों के हिस्से सिस्टम का तनिक-सा आशीर्वाद भी नहीं आया।
यह राहुल गांधी का 13 दिनों में मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले 19 सितंबर को वे इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
Comments
Post a Comment