जादू-टोने के शक में मुंडीपार में युवक की हत्या, 24 घंटे में खुलासा
गोंदिया, 25 सितंबर 2026 — गंगाझरी पुलिस थाना क्षेत्र में 22 सितंबर की रात चामडा फैक्ट्री के पास वेंकटेश राइस मिल में रात की पाली के लिए जा रहे रवीशंकर उदेलाल रहांगडाले (58) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने उनका पीछा किया और पथर कंपनी के पास हमला किया।
गोंदिया की स्थानीय अपराध शाखा ने मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मानना था कि मृतक के जादू-टोने के कारण उनके परिवार में मौतें हुई थीं। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश अशोक नेवारे (19) और जितेंद्र कोहाले (45), दोनों निवासी तोवारटोली, मुंडीपार, के साथ दो नाबालिग भी शामिल हैं।
जांच के अनुसार आरोपियों ने स्प्लेंडर बाइक पर मृतक का पीछा किया, पीठ पर हथौड़े से वार किया और फिर सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए। पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं और आगे की जांच जारी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से मुंडीपार परिसर में दहशत का माहौल है।
Comments
Post a Comment