भारत समेत 20 देशों को राहत: अमेरिका ने विशेष दवाओं पर 100% टैरिफ से छूट दी
वाशिंगटन | 29 सितंबर — अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फेडरल रजिस्टर में जारी अधिसूचना में कहा है कि भारत समेत 20 देशों को निर्दिष्ट विशेष दवाओं (speciality drugs) पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क से छूट मिलेगी। यह राहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रैल की उद्घोषणा के तहत 29 सितंबर से लागू होने वाले टैरिफ के संदर्भ में दी गई है।
छूट के दायरे में दुर्लभ बीमारियों की दवाएं, प्रजनन उपचार, एडवांस्ड सेल और जीन थेरेपी, एंटीबॉडी-ड्रग कन्जुगेट्स (ADC) और पशु चिकित्सा दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को भी शून्य शुल्क मिलेगा। भारत के अलावा यूरोपीय संघ, जापान, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, ताइवान और वियतनाम समेत देश सूची में हैं।
व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि जेनेरिक दवाएं पहले से ही इस शुल्क के दायरे से बाहर हैं, जो अमेरिका को भारतीय दवा निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा है। हालांकि भारतीय निर्यातकों ने कहा है कि दीर्घकालीन नीति स्पष्टता जरूरी है, क्योंकि अमेरिका में निर्माण लागत भारत की तुलना में करीब 200 प्रतिशत ज्यादा है।
Comments
Post a Comment