LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

Ratnagiri: राजापुर खाड़ी में डूबे एक ही परिवार के 4 बच्चे

Ratnagiri: राजापुर खाड़ी में डूबे एक ही परिवार के 4 बच्चे
ताज़ा
Ratnagiri: राजापुर खाड़ी में डूबे एक ही परिवार के 4 बच्चे

रत्नागिरी जिले के राजापुर तालुका में नानार-इंगळवाडी की खाड़ी में रविवार दोपहर एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे खाड़ी में कालवे (शंखले) पकड़ने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी के खड्डे में खिंचे चले गए।

मृतकों की पहचान मोहम्मद जुनेद भाटकर (6), जुहेरिया जुनेद भाटकर (9), बुशिरा जुनेद भाटकर (11) और माहिरा जुनेद भाटकर (15) के रूप में हुई है। रविवार करीब 3:30 बजे बच्चे खाड़ी में गए थे; करीब 4:30 बजे पांचों बच्चे एक के बाद एक गहरे पानी में ओढे गए। बच्चों की चीख सुनकर स्थानीयों ने बचाने का प्रयास किया, जिसमें एक छोटी बच्ची को बचा लिया गया।

बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना पर नाटे की सागरी पुलिस, राजस्व प्रशासन और स्थानीय मछुआरे मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। रात 9:13 बजे तक मोहम्मद, जुहेरिया और बुशिरा के शव बाहर निकाले जा चुके थे, जबकि 15 वर्षीय माहिरा भाटकर की खोज खाड़ी में युद्धस्तर पर जारी थी। रत्नागिरी जिले में यह हादसा नवरात्रि के पहले दिन घटी सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आया है।

मुख्य बातें

  • रत्नागिरी के राजापुर खाड़ी में कालवे पकड़ने गए एक ही परिवार के 4 बच्चे डूबे
  • 3 बच्चों के शव बरामद, माहिरा (15) की तलाश जारी
  • एक छोटी बच्ची को स्थानीयों ने बचाया
  • सागरी पुलिस, राजस्व प्रशासन और मछुआरे बचाव में जुटे
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog