रायगड: शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पुर्नेकर हत्याकांड की जांच कर रही SIT को बड़ी कामयाबी मिली है। SIT ने रायगड़ जिले के कर्नाला में एक गोठे से हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल हुई पिस्तौल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
SIT प्रमुख और अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव के अनुसार आरोपी नितेश पवार ने पूछताछ में हथियार छिपाने की जगह बताई थी, जिसके बाद SIT की टीम रायगड़ पहुंची और कर्नाला के तबेले से सामान बरामद किया। जांच की जा रही है कि क्या यही पिस्तौल वारदात में इस्तेमाल हुई थी।
गुरुवार (8 अक्टूबर) को ठाणे की अदालत ने मुख्य आरोपियों निखिल यादव और नितेश पवार की पुलिस हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी। Anti-Extortion Cell की याचिका पर 5 दिन का एक्सटेंशन मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे और महंगे हथियार के स्रोत व मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।
पुर्नेकर की 29 सितंबर की रात मानपाडा कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी — हमले में आधा दर्जन राउंड चले, जिनमें से 2 उन्हें लगे; घटनास्थल से 3 खाली खोल और 1 जिंदा कारतूस मिले थे। प्रकाश उर्फ पप्प्या शिंदे को हत्या के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि यादव और पवार 2 अक्टूबर को पकड़े गए।
रायगड: कर्नाला से पिस्तौल-मोबाइल बरामद, आरोपियों की हिरासत 13 अक्टूबर तक
- SIT ने रायगड़ के कर्नाला में गोठे से बरामद की पिस्तौल और मोबाइल फोन
- आरोपी नितेश पवार की निशानदेही पर SIT टीम रायगड़ पहुंची थी
- निखिल यादव और नितेश पवार की पुलिस हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ी
- महंगे हथियार के स्रोत और मास्टरमाइंड की तलाश जारी; बैंक लेन-देन की जांच
- 29 सितंबर की रात मानपाडा में गोली मारकर हुई थी पुर्नेकर की हत्या
Comments
Post a Comment