नई दिल्ली, दि. 15 अक्टूबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision) का आदेश जारी कर दिया। इस बार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 रखी गई है।
समयसारिणी के मुताबिक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 2 नवंबर तक पूरा होगा, मसौदा सूची 12 नवंबर को प्रकाशित होगी, दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक ली जाएंगी, उनका निपटारा 28 दिसंबर तक होगा और अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी।
पहली बार आयोग मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मसौदा और अंतिम सूची (बिना फोटो) readable PDF में देगा — अब तक सिर्फ image-PDF मिलती थी। आधार देना स्वैच्छिक रहेगा; आधार न देने पर कोई आवेदन खारिज नहीं होगा और कोई नाम हटाया नहीं जाएगा। गलत डिलीशन रोकने के लिए 2 फीसदी से ज्यादा कटौती पर ERO को स्वयं सत्यापन करना होगा।
मुख्य बातें
मुख्य बातें
- 17 राज्य/कें.शा.प्र. — अंडमान-निकोबार, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल
- जिन राज्यों में SIR चल रहा या खत्म हुआ है, वहां का शेड्यूल बाद में घोषित होगा
- 2027 की शुरुआत में UP, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में चुनाव होने हैं
Comments
Post a Comment