LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

गोंदिया में DRI का बड़ा एक्शन: तेंदुए की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

गोंदिया में DRI का बड़ा एक्शन: तेंदुए की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
ताज़ा
गोंदिया में DRI का बड़ा एक्शन

गोंदिया: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की नागपुर इकाई ने 29 सितंबर को गोंदिया के देवरी-पुराड़ा मार्ग पर तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

कार्रवाई में धनराज रामलाल उईके (38) और नीलकंठ रामचंद्र पांढरे (35) को खाल की खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

जब्त खाल को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत कब्जे में लिया गया और दोनों आरोपियों को उत्तर देवरी रेंज के वन रेंज अधिकारी को सौंप दिया गया।

मुख्य बातें

  • DRI नागपुर इकाई की देवरी-पुराड़ा मार्ग पर कार्रवाई
  • 2 आरोपी गिरफ्तार: धनराज उईके (38), नीलकंठ पांढरे (35)
  • तेंदुए की खाल जब्त, वन विभाग को सौंपी गई
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत मामला
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog