गोंदिया: छत्रपति कॉलोनी में शारदोत्सव की धूम, मातारानी को लगा छप्पन भोग
गोंदिया, दि. 18 अक्टूबर 2026: यहां छत्रपति कॉलोनी में विगत कुछ वर्षों से मनाए जा रहे शारदा उत्सव की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि को बाजे-गाजे के साथ हुई। कुड़वा के मूर्तिकार से बनवाई गई मां शारदा की मूर्ति को सजे हुए रथ पर सवार कर कॉलोनी में लाया गया।
शोभायात्रा में पीत वस्त्र धारण कर शीश पर मंगल कलश लिए महिलाएं चल रही थीं, जो मार्ग में जल एवं फूलों की पंखुड़ियों का छिड़काव कर रही थीं — यह शोभायात्रा का आकर्षण रहा। आकर्षक मंडप में विधिवत मां शारदा की मूर्ति की स्थापना की गई।
यहां रोज सुबह-शाम मातारानी की आरती में एवं दर्शनार्थ भक्तों की भारी उपस्थिति हो रही है। 17 अक्टूबर को यहां के निवासियों ने अपनी-अपनी ओर से मातारानी को छप्पन भोग अर्पित किए।
उत्सव के आयोजक श्री संदीप राहांगडाले और युवा समिति अध्यक्ष रोशनी जायसवाल के साथ शुभम जायसवाल, दीक्षित मेश्राम, राकेश लबादे, हेमंत लबादे, अमोल लांजेवार, सागर प्रधान, महिला समिति की सरिता राहांगडाले, गीता मेश्राम, किरण जायसवाल, किरण लांजेवार, पलक राहांगडाले तथा सलाहकार समिति के दीनदयाल मेश्राम, सुरेन्द्र जायसवाल, प्रीतलाल लांजेवार, राधेश्याम राहांगडाले, वासुदेव मेश्राम, केदार गोटाफोड़े, सखाराम शेंडे, मोरेश्वर वैद्य, रवि गायधने, नासिर भाई एवं सभी क्षेत्रवासी बड़े उत्साह से उत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाने में प्रयासरत हैं।
प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दशहरा के दिन रावण दहन के साथ उपस्थितों को हनुमान अंश फिल्म दिखाई जाएगी।
Comments
Post a Comment