बालाघाट में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, जीतू पटवारी ने पुलिस पर लगाए आरोप
बालाघाट | 1 अक्टूबर — बालाघाट में गुरुवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बैगा आदिवासियों से मिलने आने से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर बालाघाट पुलिस पर राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया।
पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर बालाघाट एसपी कार्यालय से जारी पत्र की फोटो शेयर की। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा को लेकर बालाघाट पुलिस और प्रशासन की लापरवाही बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा पहले से ही निर्धारित था और इसके लिए पुलिस को पहले से सूचना दी गई थी, इसके बावजूद पुलिस दौरे को लेकर अनभिज्ञता जता रही है। पटवारी ने अंत में मध्य प्रदेश सरकार से राहुल गांधी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की।
वहीं दौरे से पहले राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस आदिवासियों को भारत का मालिक नहीं, 'वनवासी' मानती है।
Comments
Post a Comment