LIVE TV
BOL BINDU NEWS सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...
🌡 आज का तापमान
तापमान लोड हो रहा है...

राहुल गांधी के दौरे से पहले सुरक्षा पर रार: पुलिस ने बैहर विधायक संजय उइके को भेजा पत्र

विज्ञापन

राहुल गांधी के दौरे से पहले सुरक्षा पर रार: पुलिस ने बैहर विधायक संजय उइके को भेजा पत्र

राहुल गांधी के दौरे से पहले सुरक्षा पर रार: पुलिस ने बैहर विधायक संजय उइके को भेजा पत्र
पुलिस ने बैहर विधायक संजय उइके को भेजा पत्र
राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस

बालाघाट | 1 अक्टूबर — राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसी बीच 29 सितंबर को बालाघाट जिला पुलिस की ओर से बैहर विधायक संजय उइके को भेजी गई चिट्ठी भी सामने आई थी।

पुलिस ने पत्र में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मांगी थी और बालाघाट को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील तथा पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र बताया था। पुलिस ने कार्यक्रम की जानकारी, संभावित भीड़, स्वयंसेवकों की सूची, पार्किंग और यातायात व्यवस्था के साथ राहुल गांधी से मिलने वाले लोगों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा था।

इस चिट्ठी के सामने आने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले से निर्धारित दौरे की जानकारी होने के बावजूद अनभिज्ञता जता रही है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह प्रक्रिया अपनाई गई थी।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X
विज्ञापन

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog

© BolBindu News • All Rights Reserved