LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हमारा बालाघाट अब पूरी तरह नक्सल मुक्त: राहुल गांधी के दौरे पर डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्री का पलटवार

हमारा बालाघाट अब पूरी तरह नक्सल मुक्त: राहुल गांधी के दौरे पर डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्री का पलटवार

हमारा बालाघाट अब पूरी तरह नक्सल मुक्त: राहुल गांधी के दौरे पर डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्र
राहुल गांधी के दौरे पर डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्री का पलटवार
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भोपाल में सियासी पारा चढ़ गया।

भोपाल | 30 सितंबर — राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भोपाल में सियासी पारा चढ़ गया। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राहुल गांधी के दौरे को 'राजनीतिक नौटंकी' करार देते हुए तीखा हमला बोला। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिस बालाघाट को नक्सलवाद का दंश झेलना पड़ा था, उसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाया है।

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी इतने लंबे समय बाद बालाघाट आ रहे हैं। उनके अंदर जरा भी संवेदनशीलता नहीं है; वे केवल राजनीतिक लाभ उठाने आ रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों के दौरान ही क्षेत्र में नक्सलवाद पनपा और बढ़ा था, जबकि सरकार ने दिसंबर 2025 में बालाघाट को पूरी तरह से नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है।

नेताओं ने कहा कि जिन्होंने बालाघाट को समस्याओं के जाल में धकेला, आज वही वहां दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस ही सभी समस्याओं की मुख्य जड़ रही है और राहुल गांधी देश भर में केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog