LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

धान पर माहू कीट और झुलसा रोग का प्रकोप, लांजी विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

धान पर माहू कीट और झुलसा रोग का प्रकोप, लांजी विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

धान पर माहू कीट और झुलसा रोग का प्रकोप, लांजी विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
बालाघाट जिले में किसानों की धान की फसल पर माहू कीट और झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ गया है।
धान पर माहू कीट और झुलसा रोग का प्रकोप, लांजी विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

लांजी, बालाघाट | 21 सितंबर — बालाघाट जिले में किसानों की धान की फसल पर माहू कीट और झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ गया है। लांजी विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और मुआवजे की मांग उठ रही है।

लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने किसानों से खेतों में जाकर मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों से चर्चा की। विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों के नुकसान की भरपाई और राहत की मांग करेंगे।

कृषि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को कीट नियंत्रण के उपाय बता रही हैं। अधिकारियों ने नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्निअस्त्र जैसे जैविक उपाय अपनाने की सलाह दी है।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog