LIVE TV
BOL BINDU NEWS सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...
🌡 आज का तापमान
तापमान लोड हो रहा है...

नहलेसरा डेम में नर बाघ का शव तैरता मिला, भूख से मौत की आशंका, जबलपुर भेजे गए नमूने

विज्ञापन
नहलेसरा डेम में नर बाघ का शव तैरता मिला, भूख से मौत की आशंका, जबलपुर भेजे गए नमूने

नहलेसरा डेम में नर बाघ का शव तैरता मिला, भूख से मौत की आशंका, जबलपुर भेजे गए नमूने

नहलेसरा डेम में नर बाघ का शव तैरता मिला, भूख से मौत की आशंका, जबलपुर भेजे गए नमूने
बालाघाट जिले के कटंगी परिक्षेत्र में मंगलवार को नहलेसरा बीट के डेम में एक नर बाघ का शव डेम
नहलेसरा डेम में नर बाघ का शव तैरता मिला, भूख से मौत की आशंका, जबलपुर भेजे गए नमूने
Bolbindu News Bolbindu News
नहलेसरा डेम में तैरता मिला बाघ का शव — जांच करती वन विभाग की टीम

बालाघाट | 29 सितंबर — बालाघाट जिले के कटंगी परिक्षेत्र में मंगलवार को नहलेसरा बीट के डेम में एक नर बाघ का शव डेम में तैरता हुआ मिला। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। सीसीएफ, डीएफओ बालाघाट और पेंच टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। सिवनी और बालाघाट दोनों जिलों की डॉग स्क्वाड ने क्षेत्र की सर्चिंग की। शाम करीब 4 बजे शव बाहर निकाला गया, जो 2-3 दिन पुराना और पानी में फूला हुआ था।

कटंगी एसडीओ यशपाल मेहरा के अनुसार बाघ की उम्र 13-14 साल थी। दांत पूरी तरह घिसे थे और एक केनाइन दांत टूटा हुआ था। पोस्टमार्टम में पेट और आंतें खाली मिलीं। विभाग ने प्रथम दृष्टया भूख से मौत की आशंका जताई है। हालांकि अधिकारी ने साफ कहा कि मौत का अंतिम कारण अभी तय नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले और नाखून व दांत सुरक्षित हैं। एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत हृदय, फेफड़े, त्वचा सहित अंगों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। नियमानुसार अधिकारियों की मौजूदगी में शाम को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डेम दोनों जिलों की सीमा पर होने से यह साफ नहीं कि बाघ पेंच टाइगर रिजर्व का था या बालाघाट दक्षिण वन मंडल का। विभाग कैमरा ट्रैप की पुरानी तस्वीरों से मिलान कर रहा है।

बालाघाट और सिवनी में बीते एक साल में करंट, आपसी संघर्ष और बीमारी से बाघों की मौतें सामने आई हैं। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि बुजुर्ग बाघ शिकार नहीं कर पाते और जंगल के किनारे आ जाते हैं। उनकी मांग है कि ऐसे बाघों के लिए विशेष निगरानी और रेस्क्यू योजना बने। विभाग ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X
विज्ञापन

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog

© BolBindu News • All Rights Reserved