LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

रविवार को मुंबई लोकल पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

रविवार को मुंबई लोकल पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द
चित्र: पीटीआई (प्रतीकात्मक)
ताज़ा
रविवार को मुंबई लोकल पर मेगा ब्लॉक

मुंबईकरों के लिए रविवार का दिन लोकल ट्रेनों में सफर के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। मध्य रेलवे 11 अक्टूबर को माटुंगा और मुलुंड के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर सुबह 11:05 से दोपहर 3:55 तक मेगा ब्लॉक लेगा। इस दौरान स्लो लाइन की ट्रेनें फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी, जिससे कुछ लोकल रद्द रहेंगी और बाकी 20–25 मिनट तक देरी से चलेंगी।

हार्बर लाइन पर भी यात्रियों को दिक्कत होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और चुनाभट्टी/बांद्रा के बीच सुबह 11:40 से शाम 4:40 तक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में सीएसएमटी–वाशी/बेलापुर/पनवेल और सीएसएमटी–बांद्रा/गोरेगांव की सेवाएं दोनों दिशाओं में रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर–उरण मार्ग पर सेवाएं सामान्य रहेंगी।

पश्चिम रेलवे की ओर से भी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात माहिम और मुंबई सेंट्रल के बीच रात 12:50 से सुबह 4:25 तक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कुछ देर रात और सुबह की ट्रेनें प्रभावित होंगी। हालांकि रविवार दिन में पश्चिम रेलवे पर कोई ब्लॉक नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले स्टेशन मास्टर कार्यालय से प्रभावित ट्रेनों की सूची जरूर देखने की अपील की है।

मुख्य बातें

  • 11 अक्टूबर को माटुंगा-मुलुंड मेगा ब्लॉक
  • सुबह 11:05 से दोपहर 3:55 तक
  • हार्बर लाइन: सीएसएमटी-चुनाभट्टी/बांद्रा ब्लॉक
  • कई सेवाएं रद्द, 20-25 मिनट देरी संभव
  • पनवेल-कुर्ला विशेष लोकल चलेंगी
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog