LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

हमारी सरकार आएगी तो स्वास्थ्य और शिक्षा पर होगा फोकस: बालाघाट में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हमारी सरकार आएगी तो स्वास्थ्य और शिक्षा पर होगा फोकस: बालाघाट में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हमारी सरकार आएगी तो स्वास्थ्य और शिक्षा पर होगा फोकस: बालाघाट में राहुल गांधी की प्रेस कॉन
बालाघाट में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 को बालाघाट जिले के दौरे के

बालाघाट | 1 अक्टूबर — लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 को बालाघाट जिले के दौरे के दौरान मृत बच्चों के गांव में करीब 45 मिनट बिताने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। हमारी सरकार आएगी तो इस गंभीर विषय पर विशेष फोकस किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बच्चों की जान जा रही है, लेकिन न तो मरीज बच्चों को पर्याप्त उपचार मिला और न ही मृतक बच्चों के परिजन को मुआवजा राशि दी गई। सरकार अपनी ब्रांडिंग के लिए तो कई योजनाएं चला रही है, पर ग्रामीणों को अधिकतर योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल रहा है।

बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बैगा इलाकों में बीते कई दिनों से मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य संक्रमित बीमारियों का प्रकोप है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की चपेट में आकर दोनों इलाकों में अब तक 34 बच्चों की जान जा चुकी है, जबकि बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके का दावा है कि अब तक 43 आदिवासी मासूम जान गंवा चुके हैं।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog