बालाघाट आदिवासियों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बच्चों की मौत हुई
बालाघाट | 1 अक्टूबर — लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट जिले के जगला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कुपोषण, मलेरिया और संक्रामक बीमारियों से जान गंवाने वाले बैगा और गोंड आदिवासी बच्चों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के आदिवासी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी थे।
राहुल गांधी ने कहा कि कुपोषण, मलेरिया और स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से आदिवासी बच्चों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने किसी की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई काम नहीं हुआ है। आदिवासियों को पेट नहीं भर रहा। हमारी सरकार आएगी तो शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करेगी। मनरेगा का नाम बदल दिया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। आदिवासी महिलाओं को पूरक पोषण और लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
जगला में राहुल गांधी करीब 45 मिनट रुके। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनकी व्यथा जानी। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। क्षेत्र में लगातार बच्चों की जान जा रही है, लेकिन न तो बीमार बच्चों को पर्याप्त उपचार मिला और न ही मृतक बच्चों के परिजनों को मुआवजा राशि दी गई।
Comments
Post a Comment