भंडारा: साकोली के शासकीय धान्य गोदाम से गरीबों के लिए रखे 361 कट्टे चावल चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम के शटर के नट-बोल्ट निकालकर करीब 5 लाख 41 हजार 500 रुपये मूल्य का चावल पार कर दिया। मामले में पुलिस ने सडक अर्जुनी कृषि उत्पन्न बाजार समिती (APMC) के सचिव समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी के रूप में सडक अर्जुनी APMC सचिव और राईस मिल संचालक संजयकुमार भैय्यालाल पुस्तोडे (गिरोला/हेटी) का नाम सामने आया है। इसके अलावा नवेगांवबांध के राईस मिल संचालक रितेश जैस्वाल समेत अन्य 8 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों से करीब 50 प्रतिशत चावल बरामद किया है और चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जप्त किया गया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 2 दिन की पुलिस कोठडी (PCR) सुनाई है।
मामले में एक और बड़ा पहलू सामने आ रहा है — सेवा नियमों के अनुसार 24 घंटे से ज्यादा कोठडी में रहने पर सचिव के निलंबन की संभावना जताई जा रही है। शासकीय गोदाम से गरीबों के अनाज की इस चोरी ने प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
भंडारा: साकोली चावल चोरी — मुख्य बातें
- साकोली के शासकीय गोदाम के शटर के नट-बोल्ट निकालकर 361 कट्टे चावल चोरी
- चोरी का चावल 5,41,500 रुपये मूल्य का, गरीबों के लिए रखा गया था
- मुख्य आरोपी APMC सचिव संजयकुमार पुस्तोडे, राईस मिल संचालक रितेश जैस्वाल भी गिरफ्तार
- कुल 10 आरोपी अटकेत, 50% चावल और पिकअप वाहन जप्त, 2 दिन की PCR
- 24 घंटे से ज्यादा कोठडी पर सचिव के निलंबन की संभावना
Comments
Post a Comment