LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

गोंदिया: जनता सहकारी बैंक की 57वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न, 'अ' श्रेणी का गौरव

गोंदिया: जनता सहकारी बैंक की 57वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न, 'अ' श्रेणी का गौरव

गोंदिया: जनता सहकारी बैंक की 57वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न, 'अ' श्रेणी का गौरव

गोंदिया: जनता सहकारी बैंक की 57वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न
अहवाल वर्ष में बैंक को मिली 'अ' श्रेणी, सभासदों में उत्साह
लिटिल वुड इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई सभा, दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
Bolbindu News Bolbindu News
जनता सहकारी बैंक की वार्षिक सर्वसाधारण सभा का दृश्य

गोंदिया, 1 अक्टूबर 2026 — गोंदिया-भंडारा जिले की अग्रणी नागरी सहकारी बैंक, जनता सहकारी बैंक लि. गोंदिया की 57वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा हाल ही में लिटिल वुड इंटरनेशनल स्कूल, गोंदिया में उत्साहपूर्ण व सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा के पूजन से किया गया।

सभा में बैंक के अध्यक्ष दिनेश दादरीवाल ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन में बैंक के सन 2025-26 की प्रगति के आंकड़े प्रस्तुत किए। बैंक के प्रबंधन मंडल समिति के अध्यक्ष ने अहवाल वर्ष की जानकारी सभा में दी तथा अहवाल वर्ष में बैंक को 'अ' श्रेणी प्राप्त होने की जानकारी उपस्थित सभासदों को दी। अगले वर्ष के लिए अंकेक्षक (ऑडिटर) नियुक्ति की जानकारी उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सभा में दी।

उपस्थित सभासदों के प्रश्नों का समाधान अध्यक्ष दिनेश दादरीवाल तथा संचालक सुशील अग्रवाल ने किया। सभा में बैंक के संचालकगण, प्रबंधन समिति के सदस्य, बैंक के अधिकारी तथा कर्मचारी व बैंक के सभासद उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संचालक धीरज अग्रवाल ने किया और राष्ट्रगीत के पश्चात सभा समाप्त हुई।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog