LIVE TV
बोल बिंदु न्यूज़ सच सबसे पहले
BREAKING
ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

बालाघाट में बीमारी पर तत्काल एक्शन: 57 मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में 43 हजार लोगों की जांच की

बालाघाट में बीमारी पर तत्काल एक्शन: 57 मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में 43 हजार लोगों की जांच की

बालाघाट में बीमारी पर तत्काल एक्शन: 57 मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में 43 हजार लोगों की जांच
57 मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में 43 हजार लोगों की जांच की
मध्य प्रदेश सरकार ने बालाघाट जिले में अचानक फैली बीमारी से लड़ने के लिए तत्काल एक्शन लिया

बालाघाट | 30 सितंबर — मध्य प्रदेश सरकार ने बालाघाट जिले में अचानक फैली बीमारी से लड़ने के लिए तत्काल एक्शन लिया है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने बहु-स्तरीय प्रयास शुरू किए और जिले में तत्काल डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पॉन्स टीम (DRRT) को सक्रिय किया। बाल रोग विशेषज्ञों, महामारी वैज्ञानिकों और कीट वैज्ञानिकों की विशेष टीमें मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की विशेष टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

विशेषज्ञों के 57 स्वास्थ्य दलों ने 50 गांवों में जाकर 43 हजार 451 लोगों की जांच की। इनमें से 6,537 का घर पर ही इलाज किया गया, जबकि गंभीर रूप से बीमार 647 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिरसा विकासखंड के 35 हजार 827 बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगाया गया। दस्त से बचाव के लिए 1 लाख 63 हजार 902 परिवारों को ओआरएस और जिंक के पैकेट बांटे गए।

मलेरिया की रोकथाम के लिए 8 हजार 610 घरों में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग की गई। 26 हजार 865 लोगों की मलेरिया जांच में 980 लोग संक्रमित पाए गए, जिनका तत्काल इलाज कराया गया। प्रभावित क्षेत्रों में 3 हजार 600 मच्छरदानियां भी बांटी गईं। वित्तीय सुधार के तहत बैहर, बिरसा और कटंगी विकासखंडों के लिए 3.60 लाख, टीकों के परिवहन के लिए 3.40 लाख, 22 उप-स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के लिए 1.93 करोड़ और उपकरणों के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। जिले में 54 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की गई, 4 नए सीडीपीओ नियुक्त किए गए और आंगनवाड़ियों में खाली 52 कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद भरे गए।

© Bolbindu News Channel • All Rights Reserved
शेयर करें: Facebook X

Comments

संबंधित खबरें

लोड हो रहा है...

Search This Blog